गुरुवार, जनवरी 29

"मेरा गीत है प्यारा ला दो ना"


मुझको मेरा गीत है प्यारा ला दो ना
सरगम की ये बहती धारा ला दो ना
भूल न जाना कर के वादा
हो न जाए एक पल भी ज्यादा
पल पल में गए युग युग बीत
मुझको मेरा प्यारा गीत ...
हाँ गीत ये प्यारा ला दो ना
निभा सको न तो क्यों किया है
प्रेम वचन क्यों तुमने लिया है
हार हमारी किसकी जीत
मुझको मेरा प्यारा गीत.....
हाँ गीत ये प्यारा ला दो ना
गीत नही ये अतीत है मेरा
हाँ यही तो है मनमीत मेरा
क्या हुआ जो रूठे दिल का मीत
मुझको मेरा प्यारा गीत
हाँ गीत ये प्यारा ला दो ना

रविवार, जनवरी 11

हुआ नही क्यों ?

क्यों नही है प्यार का दस्तूर यहाँ पर
प्यार भी लेकिन कहाँ मंजूर यहाँ पर
शराबों से अफीमों से बहकते है कदम
हुआ नही क्यों प्यार का सरूर यहाँ पर
बमों की बारूदों की क्यों होती हैं खेतियां
उगेंगे कब जाने आम 'ओ अंगूर यहाँ पर






सोमवार, जनवरी 5

मैं और मेरा लक्ष्य


बड़े विचित्र है हम दोनों

बड़े पवित्र है हम दोनों

मै और मेरा लक्ष्य

किसी त्रासदी के

चरित्र है हम दोनों

मै आस्तिक हूँ

मै प्राकृतिक हूँ

इसीलिए......

एक लक्ष्य चुना मैंने

सत्यम शिवम सुन्दरम

पाना पथ पहचाना मैंने

लिए हुए है आकर्षण

अद्वितीय ,अनुपम उत्कर्षं

कब पाऊं उसे प्रतीक्षा में वो

कैसे पाऊं उसे शंसय में मैं

साहस न उसमे उतरने का

न मुझमे उड़ने की क्षमता

एक आकाश की दूरी मध्य में

एकांत से बड़कर भयावहता

कभी छु लूँगा अपने लक्ष्य को मै

कभी उड़ पाउँगा नील नभ में मैं

कभी उगेंगे पंख मेरे

लहराऊंगा नील नभ में मैं

है यही प्रसन्नता पर्याप्त मन में

मेरा लक्ष्य सदा ही रहेगा मेरा

सुलभ हो या दुर्लभ हो मार्ग

एक लक्ष्य एक मार्ग ही होगा

पहुँच जाऊंगा उसके गुरुत्वकर्ष्ण में

फी चाहे वहीं निस्वास हो जाऊं

पर लग्न बहुत है लक्ष्य की

उस हेतु कुछ भी कर जाऊं

उसे छूने के लिए चाहे तो

हाथ भी अपने बेच डालूँ

उड़ कर जाने के लिए उस तक

पंख भी कटवा कर फ़ेंक डालूँ

मै अर्जुन का तीर.......

वो तैरती मीन का नेत्र है

है यही यही लक्ष्य मेरा

पूरा ब्रह्माण्ड मेरा रणक्षेत्र है

शनिवार, जनवरी 3

मेरे लिए तो आ

कोई आवारा हो

कोई बेसहारा हो

दीवाने हो

मस्ताने हो

हवा हो, बादल हो ।

या कोई पागल हो

बेपरवाह हो

लापरवाह हो

या कोई लावारिस है

आपसे ही तो .........

मेरी एक गुजारिस है

हवा की तरह आवारा होकर

मेरे लिए आ जाना हमारा होकर

मुझे ख़ुद में लपेट लो

खुसबू की तरह

कायनात में बिखेर दो ।

बेपरवाह बादल बन

भिगो दो मेरा तन मन

अपने दिल की दौलत लुटा दो

मेरा दिल खुशिओं से भर दो

मेरे लिए इतना तो कर दो

आवारगी को मंजिल मिला दो

तिस्नगी को शकुन दिला दो

मुझे मालूम है की

आजादगी है ज़िन्दगी

ज़िन्दगी आजादगी

पर एक मुकाम के बिना

बेकार है आजादगी




गुरुवार, जनवरी 1

हर नई सुबह

हर नई साँस पर

नयापन होता है

हर नई सुबह को

नयापन होता है

जिसकी ज़िन्दगी में हो ठहराव.....

उसे नया क्या ?पुराना क्या?

नया नया कहने से फर्क क्या पड़ता

एक भूखे की भूख को

एक मजबूर की मजबूरी को

मिल जाए निवाला भूखे को तो

पा लेता वो जीवन नवेला

मिल जाए सहारा मजबूर को

नव निर्माण हो सकता है

हर अंधेरे का अंत होता है

हर उजाला भी स्थाई नही होता

हर आँख में एक स्वप्न होता है

हर साँस में एक नयापन होता है

बुधवार, दिसंबर 31

नव वर्ष 2009


नव निर्माण के लिए
नवजीवन का संदेश ......
नई नई सुबहों के लिए ।


चलो करें अभिनन्दन
नवागंतुक का
उसे हम एक वचन दे
शान्ति पूर्ण
प्रेमभरे संसार का ।


न शोर हो मिसाइलों का
न भय हो , न आतंक हो ।


शान्ति, सद्भाव और प्रेम की
सुगंधियों से
परिपूर्ण ये जग उसे दे हम

शुक्रवार, दिसंबर 19

'अंधेरों में लिपटी रौशनी"


अंधेरों में लिपटी रौशनी हो तुम
लगता है मेरी ज़िन्दगी हो तुम

है जमुना सा वेग ओर गंगा सी पावनता
फिर आंसुओं सी सदा क्यों बहती हो तुम

बसा सकती हो जब ख़ुशी की वादियाँ
क्यों ग़मों की बस्तियों में रहती हो तुम

वक़्त ठहर जाता है तेरे सिसकने से
चमन महक जाते है जब चहकती हो तुम

जाती हो कहाँ अब तक न समझ पाए
कभी ज़मीन तो कभी आसमान से उतरती हो तुम

सोमवार, दिसंबर 1

क्या तुम आओगी


"क्या तुम आओगी "
क्षितिज के अन्तिम छोर पर ,
मेरा एक क्षण प्रतीक्षारत
तन्हा उदास व्याकुल
तुम्हे पुकारता ...
अश्रुविहल असहाय
क्या इस पल की गूंज
तुम सुन पाओगी .....
क्या इस पल को
सहलाने तुम आओगी ....

शुक्रवार, नवंबर 7

दिल

"दिल "
दिल ही है सिने में ,
होता पत्थर तो
धड़कता ना होता,
है तेरी परवाह मुझको ,
वरना मै तडपता ना होता ,
किस्मत का नही कसूर ,
जरूर कुछ ओर बात होगी ,
ना हों सकी तो क्या ,
आज जरूर मुलाकात होगी ,
टूटे दिल को समझा के करो ,
फीर धड़कने के काबिल ,
साथ अगर हम चलेंगे तो ,
दूर नही कोई भी साहिल ....

बुधवार, अक्टूबर 22

मैंने कब कहा मेरे साथ चल ?


मेरे आंसुओं का क़र्ज़ है,तेरा फ़र्ज़ है अदा करो
दिल दुखाये कोई तेरा,मुझे याद कर लिया करो
जब भी डरा तेरे लिए डरा ,यूँ ही बेवफा भी हो गया
है इसी में अब वफ़ा तेरी, ख़ुद से तुम वफ़ा करो
मेरी आबरू थी तू कभी,अब आरजू सी रह गई
कभी भूल से भुला न दूँ,बन के ख्वाब मिला करो
तू चाँद मै ज़मीन हूँ ,कम होंगे कभी न फासले
मैंने कब कहा मेरे साथ चल,मै रुकूं तो तुम रुका करो
मंजिल मिले हो ख़त्म सफर ,ये चले तो चले जिंदगी
ये सिलसिला रहे हमेशा , न रुके कभी ये दुआ करो

गुरुवार, अक्टूबर 9

तन्हाँ यहाँ पे हम है


तन्हाँ यहाँ पे हम है ,पिन्हा कहीं हो आप ,
हमे याद कर लिया करो,जहाँ कहीं हो आप,
सुरुरोसोज़ तेरे इश्क ने बे इन्तहां हमे दे दिए
सरगमे गम हों आप नगमा-ऐ-ख़ुशी हों आप
एक लाश हूँ बेक़ब्र मैं ,बेखबर हूँ अपने आप से
मेरा दिल कहीं ,रूह कहीं ,मेरी जां कहीं हों आप

गुरुवार, सितंबर 25

"कुर्बान"

"कुर्बान"

ये दिल तुम पर ये जान तुम पर,
हर खवाहिश मेरी कुर्बान तुम पर,
और बचा ही क्या अब पास मेरे ,
लुटा दी अपनी पहचान तुम पर,
घर की फिक्र क्या अब करे कोई,
आया ये दिल दिल के मेहमान तुम पर,
तमन्ना न रही कोई, चाहत न आरजू ,
खवाहिशे तुम पर लुटे अरमान तुम पर,
गुजर रहा है एक एक लम्हा तुमसे ही,
अब तो लुटे ये जिन्दगी ये ,
"जान भी तुम पर ..."

शुक्रवार, सितंबर 19

"इन्तेहाँ"




इंतज़ार की भी इन्तेहाँ देखिये
और वो आए नही यहाँ देखिये

खड़े हैं जहाँ मुकर्र था मिलना,
इसके सिवा और कहाँ देखिये

एक जुम्बिश से गुजर रहा दिल ,
आँखें कहे के सारा जहाँ देखिये

मज़बूरी है, बेवफाई है या क्या ?
कशमकश बीच जेहनो जबाँ देखिये

आ गए वो ज़मीं पर फिरदौस बनकर ,
खुशरंग रेज़े रेज़े सारा जहाँ देखिये

मंगलवार, सितंबर 16

"फूलों की क्या है कीमत "



फूलों की क्या है कीमत ये उनसे पूछिये ?
जो दिल की तरह देते है जो जान की तरह रखते है
यार ही होते है हमसफ़र हर डगर में दोस्तों
दिल के मंदिर में यार को भगवान की तरह रखते हैं
दुआओं का रखते है दोस्तों पे पहरा बैठा के
दोस्ती को किसी कीमती सामान की तरह रखते है
ये फूल जो जानते है सिर्फ मुस्कराना औरों के लिए
जाने दिल में गम कितने उस इंसान की तरह रखते हैं
जो भेजता है मुझको लम्बी उम्र की दुवाएं दूर से
हम भी उस को अपने दिल में
"मेहमान "की तरह रखते है

शुक्रवार, सितंबर 12

आजा


मस्त नज़र से पिलाने आजा
मुझ को मुझ से मिलाने आजा

तेरे बिन क्या वजूद मेरा ?
आजा मुझ में समाने आजा

खड़ी जो दरमियाँ तेरे मेरे
दीवार हवा की गिराने आजा

जियें अंधेरे भी जी भर के
शमां सब्र की बुझाने आजा

छोड़ दे दुनियादारी एक पल
प्यार की रीत निभाने आजा

मंगलवार, अगस्त 19

मोहब्बत


क्या हुआ अगर ज़मीनी दूरी है,
दिल को तो मोहब्बत उनसे पुरी है ,
दिखाई कैसे देगी धड़कन ,
"और चाहत "
ये तो ऐसे जैसे
मृग में छुपी कस्तूरी है

रविवार, अगस्त 3

ये आग


आँख भर आंसुओं से नहीं ये आग बुझने वाली
मोम की बनी है ये दुनिया जो जलने वाली
उठे सवालों की गर होती परवाह किसी को
तो बात करता हर शख्स संभलने वाली
जल रही किसी की ख़ुशी अरमान किसी के
तेरी सोच, तेरी ख़ुशी से नहीं ये दुनिया चलने वाली
अमन का पंछी उड़ कर कहाँ जाएगा इस से बच के
पर उसके भी जला देगी ये आग दहकने वाली
हमारी ही हवस से निकली चिंगारियों का असर
हम ही न बदले जब तक ये भी न बदलने वाली

कतरा कतरा -लम्हा लम्हा


कतरा कतरा एहसास में तुम।
लम्हा लम्हा हर सांस में तुम ।

संवर जाये यूँ जीवन सारा
रहो अगर मेरे पास में तुम ।

राहत कितनी है इस चाहत में
बसे हो मेरे विश्वास में तुम ।

एक लम्हे से संवरे क्या जीवन ?
जनम जन्म की प्यास में तुम

तेरे बिन क्या पास 'अभिन्न' के
हर आम में तुम हर खास में तुम

शनिवार, अगस्त 2

चाँद नही कोई पूनम जैसा


चाँद नही कोई पूनम जैसा
यार नही कोई हमदम जैसा
बदले है वो बात बात में
बदले नही पर मौसम जैसा
नही जुदा हो कोशिश कर लों
रिश्ता ये सुर सरगम जैसा
झुको तो लदे दरख्त जैसे
लहराओ तो किसी परचम जैसा
चुभो तो किसी नश्तर से जयादा
लगो तो बस एक मरहम जैसा

गुरुवार, जुलाई 31







"दिल"
टूट रही है साँसे ,बैठा जा रहा है दिल,
जाने किस गुनाह की सजा पा रहा है दिल,
चुभता था कभी नश्तर ,ये सीने में लेकिन ,
आज किसी फूल सा मुरझा रहा है दिल .
कम पड़ रहा था घर उस मेहमान के लिए ,
गम जिसके लाखों अब उठा रहा है दिल...
नस नस में लहू बनके बस गई थी तुम,
आंसू लहू के बेवफा बहा रहा है दिल .
शायद तेरे कहने में ही कोई कमी 'अभिन्न'
दर्द कुछ है , बात कुछ बना रहा है दिल