


तुम्हें यकीन आए तो बताना पड़ा है,
ये सच है तभी तो छुपाना पड़ा है..
तेरे सिवा ये सच कौन सुनेगा ,
तुमसे मुडा तो देखा की ज़माना पड़ा है...
सिवा अश्क -ओ -गम के क्या देते है रिश्ते,
तुम मिले तो मुझको मुस्कराना पड़ा है....
मिलना था अपने ही वजूद से 'अभिन्न ' को,
सब भुलाके पास तेरे आना पड़ा है.....
मुक्कमल नही है ये ग़ज़ल कोई पुरा करे इसको,
टूटे हुए है जाम , खाली मयखाना पड़ा है..........















































