शनिवार, मई 9

अन्धेरों के खिलाफ


जाने कब फूट जाये एक बुलबुला तो है,
जिन्दगी होने-ना होने का सिलसिला तो है

किसी की बरबादियों पर खुश है कोई,
कोई तो वजह है उसे कुछ मिला तो है

जिस्म मरते हैं ख्यालात नही मरा करते,
आज भी सच की राह पे कोई चला तो है 

रात आई तो क्या कभी यंहा दिन ना होगा
लौट आयेगा सूरज,अभी महज़ ढ़ला तो है

हवाओं को खबरदार करो कि रूक जायें,
अन्धेरों के खिलाफ कोई चिराग जला तो है



Who knows when the bubble may burst in the air,
Yet life lingers on — a fragile affair.

Some smile at ruins others have braved,
Perhaps it’s their gain from what someone else paved.

Bodies may perish, but thoughts never die,
Someone still walks where truth dares to lie.

The night has descended — but fear not the gloom,
The sun shall return, it’s just left the room.

Warn the wild winds — let them be still,
A lone flame has risen, defying the chill.


फ़ासले

कभी मिलना जरुरी था हमारी ख़ुशी के लिए /-
अब लाजमी हो गए फासले ज़िंदगी के लिए /-

जिस कुदरत ने बनाया था अपने हाथों से उसे  
उसी  कुदरत से दशहत आ रही आदमी के लिए /-

चाँद तारों को पैरों तले अपने  रौंदने वाला   
अंधेरो से लड़ रहा है अदद रौशनी के लिए /- 

तेरे रॉकेट, तेरे एटम, तेरी ईज़ादकारियाँ 
कुछ काम न आएंगे  तेरी बेबसी के लिए /-

कुदरत के  साथ रह कर समझ लो ज़िंदगी
बड़ी  ख्वाहिशे छोड़ डालो सादगी के लिए /-
 
मुसीबतें आएँगी चली जाएँगी  तारीखें गवाह हैं 
इंसानियत ना खोने देना कभी आमदनी के लिए /-
 

शुक्रवार, मई 8

घरो में लोग



घरो में उन्मुक्त होकर जीना सीख गए
घर की रसोई में खाना पीना सीख गए

जहाँ दो पल न दे सके थे उसी घर में
कैसे रहना है महीना महीना सीख गए

हर कोई है फुर्सत में नहीं जल्दी कोई
कमरा- बिस्तर- आँगन -ज़ीना सिख गए

हुनरमंद हो रहे है सब नज़रबंद से लोग
पकाना खिलाना बुनना सीना सिख गए

दहशतो को मुल्क में होंसलो ने हरा दिया
मुश्किलों में हँसते हँसते जीना सिख गए

शुक्रवार, मई 1

"तुम"










"तुम"

अंधेरों में लिपटी रौशनी हो तुम ,
मुझे लगता है की जिंदगी हो तुम.


जमुना सा वेग तुममे ,है गंगा सी पावनता ,
फिर आंसुओं सी क्यो सदा बहती हो तुम.


बसा सकती हो जब खुशी की वादियाँ,
क्यों बस्तियों में ग़मों की रहती हो तुम.

मुरझा जाती है मेरी दुनिया तेरे सिसकने भर से,

महक जाती है कायनात जब चहकती हो तुम.

जाती हो कहां ,अब तक न जान पाये ,
कभी जमीन तो कभी आसमान से उतरती हो तुम










गुरुवार, अप्रैल 30

मेरे हक

मेरे हक़ जब तक  मुझे मिल नहीं जाते ,सुनो ,
मै इस राह में नया एक चराग जलाता रहूँगा

रविवार, नवंबर 10

जुगनुओं की चमक

जुगनुओं की चमक से क्यों कोई डर बैठे,
हम आसमां की बिजलियाँ भी छू कर बैठे 

ठोकरों से कम ना होती मंज़िलों की चाहतें 
जो गिरने से डर बैठे वो अपने घर बैठे /-

कदमों को रोक लेती है नक़्शों की सरहदें
एक लकीर के इधर हम तो वो उधर बैठे /-


कम नहीं के उनको पलकों पे बिठा लिया,
गवारा ये भी नहीं कोई चढ़ के सर बैठे /-


औकात उसकी ना थी मुहब्बत के लायक,
खता हम ही कर बैठे के उस पे मर बैठे
/-

........(सुरेन्द्र अभिन्न )

सोमवार, अक्टूबर 7

घर से निकलो ,क्या रखा है घर में ,
मंजिले उनकी, जो निकले सफ़र में /

खास हो गई है अब हैसियत मेरी, 
कुछ खासियत है, उसकी नज़र में/-

सीप में गिर के वो बूँद मोती हुई,
क्या होती जो होती अपने घर में /-

अंधेरों को वही चीर के निकलते है,
रखते है जो आग अपने जिगर में /-

एहतियात रखना अब दोस्तों के साथ ,
अफ़वाह सी फ़ैल रही है पूरे शहर में /-

हादसे बिकते है अब लोगों की तरह
सच कहाँ दिखता है किसी भी खबर मे /-

........( सुरेन्द्र 'अभिन्न' 

रविवार, अक्टूबर 6

मैं जब उदास हो जाता हूँ,





मैं जब उदास हो जाता हूँ,
बहुत ही खास हो जाता हूँ -/


वो दरिया बन के मिलते हैं,

मैं जोर की प्यास हो जाता हूँ-/


कब तक रहोगे गुमशुदा ,

मैं तेरी तलाश हो जाता हूँ-/


वो सिमटे तो धरती हो गए,

मैं खुला आकाश हो जाता हूँ-/


धड़कन बना दिल के लिए ,

लब छुएं तो सांस हो जाता हूँ -/


पत्थर दिल कोई मिल जाये,

मैं संग तराश हो जाता हूँ -/


शनिवार, अप्रैल 20

तेरे आने का इंतज़ार है

तुम्हे सोचता हूँ ,
तो पाता हूँ तुम्हे ,
अपने ही आस पास -/
तुम्हे छूने लगता हूँ तो 
टूट जाता है एक और स्वपन -/
ये जो मेरी पलकों पे 
अनगिनत मोती
छुपे हैं इंतज़ार के -/
बस तेरी एक झलक के
तलबगार हैं ..
और जो मेरे लबों पे
आने को बेताब है बरसों से ,
उस मुस्कराहट को
बस तेरे आने का इंतज़ार है -/

शब्दों का घर


मैं शब्दों का घर बना कर ,

तुम्हे छुपा भी नहीं सकता ,

लोग शब्दों के मनमर्जी से

 अर्थ निकाल लेते हैं ........../

भाव समझे बिना

 तुम्हे और मुझे रुसवा कर देंगे ......


मोम की छतरियां






मोम की छतरियों से ,
कड़ी धुप में ...साया बना रहे हो-/
धुप तेज़ होगी 
छतरियां पिघल जाएँगी 
एक मुददत और सही ,
चलो .....
बारिशों का
इंतज़ार करते है
छतरियों के
साए में आने के लिए /

मंगलवार, जनवरी 1

अंतर क्या बारह तेरह में



मात्र अंक ही बदले तो बदलाव कैसा ?

हालात रहे गर ऐसे ही तो चाव कैसा ?

दर्द,गम,बेबसी,भय,दरिंदगी व्याप्त है सब ओर /

सड़क से सत्ता तक हावी हैं,दरिन्दे,डाकू चोर /

लोक लाज रहित घृणित ये लोक राज कैसा ?
...

बेबस मूक बधिर विकलांगो का ये समाज कैसा ?

जो बहन बेटियों की आबरू बचाने में लाचार है,

यादाश्त कमजोर इसकी ,बड़ा विचित्र व्यवहार है

कल तक क्रोधित था ये बड़ा ग़मज़दा भी था /

कानून - व्यवस्था को लेकर ये खफा भी था /

कर रहा है आज तैयारी फिर जश्न मनाने की

कल के गम भुलाने की कुछ जख्म छुपाने की ,

कुछ बदल नहीं सकता तो फिर नया क्या नए साल में /

अंतर क्या बारह तेरह में जो बदलाव न आया इस हाल में /

मंगलवार, नवंबर 27

तेरा आना इतिफाक नहीं

मेरे जीवन में तेरा आना ,
अचानक कोई इतिफाक तो नहीं,
ना ही संयोग कोई,
तुम सितारों के जंगल में भटके हिरण तो नहीं
या फिर ओस में नहाये सूरज की किरण तो नहीं
क्या प्रयोजन है इस मिलन का
क्या उद्देश्य है?
मैं तो स्वयं में व्यस्त
बीता रहा था अपना जीवन
फिर क्यों मेरे काव्य सृजन में आये तुम
विराम बन कर।
क्या तुम मेरे लेखन का विषय बनोगे
आओ मैं तुम्हे निहार लूं,
और ..अपनी कलम में उतार लूं,
क्योकि मेरे जीवन में तेरा आना इतिफाक नहीं



 

गुरुवार, अगस्त 9

मुहब्बत मर गई शायद

उसके सीने में अब दिल बुझे चिराग सा रह गया-/
मुहब्बत मर गई  शायद ,एक  दाग सा  रह गया-/
वो हँसता भी  है तो   कुछ टूट  के  बिखरने  जैसा,
सूख गया  वो दरिया जो दीखता झाग सा रह गया -/
     
    

                      

गुरुवार, मई 24

गहरे हो जाएँ रिश्ते



दोस्ती की जब भी कभी बात हुआ करेगी /-
हमारा भी  जिक्र दुनिया कहा सुना करेगी /-

मिलते रहे कदम कदम एक दूजे से हौसले
 घोंसलों से निकले तो  बुलंदियाँ छुआ करेंगी /-

कयामत से कम नहीं अब  जुदाई का ख्याल
हकीकत ये लम्हा लम्हा मुझको डसा करेगी /-

ग्यारह रहे हमेशा हम एक और एक होकर, 
क्या अब भी दोस्ती को ऐसी दुआ रहेगी /

तब्दिले जश्न करते गए मुश्किलों को हम 
रस्मे जश्न कैसे अब यंहा मना  करेगी /

गहरे हो जाएँ रिश्ते दिल के जब अभिन्न 
दूरियाँ  क्या खाक फिर उनको जुदा करेंगी 

शनिवार, नवंबर 5

अब किस से करूँ बात...



दौड़ने लगा इश्क की रगों में लहू फिर से,
दिल को लगी जीने की जुत्सजू फिर से/-

कुछ तो बात है तुझमे ऐ जाने बहार ,
बिखरने लगी हवाओं में खुश्बू फिर से /-

अब किस से करूँ बात इस आशनाई की,
दिखता है हर तरफ क्यूँ तू ही तू फिर से /-

साजिश मेरे खिलाफ जहाँ रचती हवाएं हैं,
चिरागे दिल कैसे वंहा मैं जलाऊँ फिर से/-

आँखों से बयाँ कर दिया मंसूबा-ए-दिल,
लबों पे वो अलफ़ाज़ क्यूँ ले आऊं फिर से /-

गिर गिर के संभल जाना है जिंदगी 'अभिन्न'
ठोकर से सीख लेकर क्यूँ न चल पडूँ फिर से /-

शनिवार, अक्टूबर 1

आज तो चाँद बहुत ....






अन्धेरों भरी जिंदगी की छटपटाहट में,


कदम रखती किसी ख़ुशी की आहट से


फिजां की .........


उस हसीँ शाम को,


अचानक आसमान की तरफ गर्दन उठा के,


उसने मुस्करा कर कुछ कहा...


ज़िक्र ...चाँद का था...


धडकनें दिल की घट बढ़ रही थी /


"..............कुछ भी हो आज


चाँद बहुत सुन्दर लग रहा है,


घर जाकर भी इसे जरुर देखना "


ओर ये सच निकला।


घर की छत से भी चाँद...


उतना ही ख़ूबसूरत लगा॥


जितना किसी


खुबसूरत एहसास को होना चाहिए


सच ये भी है॥


की मायने बदल जाते हैं


अगर इस दूनिया ,जिंदगी ओर सोच में


उजालों से ज्यादा अँधेरे हो जाएँ ।


क्योंकि फिर ग़मज़दा हो जाती है दूनिया,


ओर गुमशुदा सी जिंदगी....


ओर सोच हो जाती है निष्ठुर


वजूद रौशनी का दे देता है.....


दूनिया को एक नई उर्जा,


जिंदगी को नई दिशा..... ओर


सोच को नया आयाम।


सच कहा था आपने ऐ मेरे दोस्त


की "आज तो चाँद बहुत सुन्दर लग रहा है"


आज ये रहनुमा .....


पूरी दूनिया,मेरी जिंदगी ओर मेरे ज़मीर कों


खुशनूमा कर रहा है।


आज तो चाँद बहुत सुन्दर लग रहा है


वंहा से भी जहाँ से हम दोनों ने इसको देखा था......


ओर यंहा से भी जहाँ हम दो है ........


मै ओर मेरा चाँद




































































































गुरुवार, जून 30

रहस्य









क्या गुमसुम रहना तेरी प्रकृति है ?



क्या चिंताओं के मानचित्र को



तेरा ही चेहरा मिला पृष्ठभूमि के लिए



क्यों नही ? मुस्करा के इस रहस्य से



परदा उठा देते हो तुम,



कब तक मोनालिसा की भांति



रहस्य में लिपटी रहोगी तुम



उन आंखों के पानी का क्या हुआ ?



धरती के जल भंडारों की तरह



विलुप्त हो गया कहीं ?

सोमवार, अप्रैल 18

कितना अधूरापन था ..


तुम मिले तो ये एहसास हुआ,

कितना अधूरापन था, तेरे बगैर।


दिल जब तेरे दिल के पास हुआ,

कितना आवारापन था,तेरे बगैर ।


जिंदगी में जब कभी हताश हुआ

कितना बेगानापन था,तेरे बगैर ।


मुझे मुक्कमल होना रास हुआ ,

कितना अधुरा जीवन था,तेरे बगैर।


तेरे लफ़्ज़ों से लगाव खास हुआ,

कितना बेमानी जीवन था, तेरे बगैर।


मेरे हिस्से का भी मधुमास हुआ,

कितना सुखा उपवन था,तेरे बगैर।

बुधवार, मार्च 9

तेरे अल्फाज़ जो मेरी जुबाँ हो जाएँ


तेरे अल्फाज़ जो मेरी जुबाँ हो जाये
मै जी लूं ओर तू मेरी जाँ हो जाये /-


हो ऐसे मेरा तेरा एक दूजे से वास्ता,
मुझ से तेरी तुझ से मेरी पहचाँ हो जाये /-


दरिया-ए-दर्द हो जाये समंदर शकूं का
बेचैन उमंगें दिल की, उफनते तूफाँ हो जाये /-


कोई ग़ैर न आ पाए तेरे मेरे बीच में,
खुदगर्जगी हमारी वादा-ओ-पैमाँ हो जाये /-


वाबस्तगी दो दिलों की वाजिब है कुछ करेगी ,
या शदाइत शहीद होंगी या हम फना हो जाये /-


खामोशियाँ जब जब जमीन पर टूटी हैं 'अभिन्न'
मुमकिन है इंकलाबी आबो हवा यहाँ हो जाये /-

***