रविवार, जून 15

"सच की डगर"







इस भीड़ मे कोई इंसान है क्या?
मुझसे बात करसके ऎसी जुबान है क्या ?

नज़र आते है हर तरफ़ मज़हब ग़जीदा लोग़
कोई बताये इंसान की पहचान है क्या ?

मिल जाए अगर खुदा करूं येही सवाल
बता हिंदू है क्या, मुसलमान है क्या?

क्या कहा इस राह पे चल सकोगे आप?
सच की डगर इतनी आसान है क्या?

"अभिन्न"

1 टिप्पणी:

seema gupta ने कहा…

क्या कहा इस राह पे चल सकोगे आप?
सच की डगर इतनी आसान है क्या?
"really commendable" keep it up

Regards